रिपोर्ट में हुआ खुलासा, कोरोना आने के एक साल पहले से जिंदा चमगादड़ पकड़ रहा था चीन

By: Ankur Sun, 14 Mar 2021 8:14:18

रिपोर्ट में हुआ खुलासा, कोरोना आने के एक साल पहले से जिंदा चमगादड़ पकड़ रहा था चीन

दुनियाभर में कोरोना का कहर जारी है जिससे अबतक 12 करोड़ को पार का चुका हैं और मरने वालों का आंकड़ा 26.5 लाख से ऊपर हैं। कोरोना के पीछे सभी ने चीन पर आरोप लगाए हैं जिसे लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन की एक जांच टीम चीन गई थी और उसने चीन को क्लीन चिट दे दी। लेकिन अब एक रिपोर्ट सामने आई जिसमें पता चला हैं कि चीन कोरोना आने के एक साल पहले से जिंदा चमगादड़ पकड़ रहा था। सवाल ये उठता हैं कि चमगादड़ों से खतरा नहीं तो चीन उन्हें एक साल से क्यों पकड़ रहा था?

एक न्यूज चैनल के अनुसार चीन की वुहान लैब 11 महीने पहले ही चमगादड़ों को रखने के पिंजड़ों का पेटेंट हासिल कर चुकी थी। लैब ने 2018 में ही पिंजड़ों का पेटेंट हासिल करने के लिए आवेदन कर दिया था। खूफिया सूत्रों के मुताबिक चीनी लैब चमगादड़ों को पकड़ती थी और गुफाओं से पिंजड़ों में रखती थी साथ उनको खाना भी खिलाया जाता था और उनके प्रजनन पर भी काम किया जाता था। इस लैब में चमगादड़ को कृत्रिम तरीके से संक्रमित किया जाता था। ऐसे में शक है कि इन्हीं चमगादड़ों को खाना खिलाने के दौरान ही कोविड-19 इंसानों में फैला।

ये भी पढ़े :

# WHO : कोविशील्ड से नहीं जम रहा ब्लड क्लॉट, जारी रखें टीकाकरण अभियान

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com